#FirstPic: अक्षय कुमार की पैडमैन की शूटिंग शुरू...एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज़
अक्षय कुमार फटाफट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और अब उनकी एक फिल्म खत्म नहीं हुई है कि अगली फिल्म शुरू हो चुकी है। देखिए पैडमैन की शूटिंग से पहली तस्वीर!
अक्षय कुमार की स्पीड किसी एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज़ है। उनकी पिछली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा पूरी होने वाली है और उससे पिछली फिल्म नाम शबाना, इस महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। और अब उनकी अगली फिल्म शुरू हो चुकी है।
इस बार अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की लिखी फिल्म में काम कर रहे हैं जो अरूणाचलम मुरूगंथम पर बायोपिक है। फिल्म सस्ते से सस्ता सैनिटरी पैड मुहैया कराने की कोशिश की कहानी है।

फिल्म में राधिका आप्टे अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं और सोनम कपूर एक जर्नलिस्ट बनी है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आर बाल्कि और इसे बहुत ही मज़ाकिया अंदाज़ में लिख रही हैं ट्विंकल खन्ना।
फिल्म की शूटिंग इंदौर के पास एक गांव में होनी है और सेट से पहली तस्वीर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी है। ट्विंकल और अक्षय ने की साथ में इस फोटो पर अक्षय ने सबसे शुभकामनाएं मांगी है।
[#Attention: अक्षय कुमार ने सलमान पर फेविकोल का जोड़ लगा दिया है!]
वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी लिखा कि ये एक नए सफर की शुरूआत है। पैडमैन एक ऐसे आदमी की कहानी है जो औरतों को मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड की दिक्कतों को समझते हुए, सस्ते और अच्छे पैड बनाने की मुहिम में जुट जाता है।
[#FirstPics: 600 करोड़ का प्रोजेक्ट - अजय देवगन, आमिर खान और ऋतिक रोशन]
पैडमैन की रिलीज़ पर फिलहाल काफी चर्चा हैं। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा किसी ने नहीं की है।
जानिए 2017 में अक्षय कुमार का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications