पृथ्वीराज के आलीशान सेट पर लौटे अक्षय कुमार, कैंसर बीमारी में संजय दत्त का जज्बा, दिवाली का इंतजार !
बेल बॅाटम के बाद अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतिक्षित ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में उनकी ये नई तस्वीर सामने आयी है जो कि पृथ्वीराज के सेट से लीक हुई है। पहली बार अक्षय कुमार अपने करियर में इस तरह की कोई फिल्म करने जा रहे हैं जहां पर वह दिलेर और बहादुर राजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं।
कोरोना को देखते हुए तेजी से इसकी 30 प्रतिशत के करीब की शूटिंग पूरी की जा रही है। इसके लिए मेकर्स ने वाईआरएफ स्टूडियो कॅाम्पलेक्स के भीतर ही एक बड़ा सेट बनाया है। इसके लिए अक्षय कुमार ने 10 अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर दी है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार इसकी शूटिंग दो महीने चलने वाली है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट अनुसार फिलहाल यशराज स्टूडियो में फिल्म का काम जारी है। बहुत जल्द इसका शूटिंग लोकेशन बदला जाएगा। इसे मुंबई के मड आईलैंड ले जाया जाएगा। जहां पर फिल्म की बकाया शूटिंग होगी।


Click it and Unblock the Notifications