बैक टू बैक धमाका करेंगे अक्षय कुमार- सूर्यवंशी के साथ चल रही है इस REMAKE की तैयारी
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में हैं, जो एक साल में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। फिलहाल खबर थी कि अक्षय अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। लेकिन बता दें, सूर्यवंशी से पहले ही अक्षय कंचना रीमेक की तैयारी शुरु कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो सूर्यवंशी की शूटिंग से पहले अक्षय कंचना रीमेक के कुछ अहम सीन्स शूट कर लेंगे।
अक्षय कुमार ने इस रीमेक फिल्म की शूटिंग एक गाने के शूट के साथ शुरू कर दी है। इस गाने का टाइटल है 'बिसमिल्लाह'। अक्षय इसमें सादे अंदाज में दिखेंगे। वहीं, कुछ दिनों के बाद सूर्यवंशी की शूटिंग शुरु होगी। फिर अगस्त, सितंबर तक सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म कर अक्षय कुमार कंचना की शूटिंग खत्म करेंगे।

कंचना रीमेक में अक्षय कुमार एक ऐसे शख्स का किरदार निभाएंगे जिसके ऊपर एक ट्रांसजेंडर भूत का साया होगा। फिल्म में अक्षय के पत्नी के किरदार में दिखेंगी कियारा आडवाणी। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications