अक्षय कुमार ने कृति सैनन की बहन नूपुर को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा - फिलहाल 2
कृति सैनन की बहन, नूपुर सैनन, 15 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्हें अक्षय कुमार से एक खास तोहफा मिल गया है। दरअसल, नूपर ने अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार के साथ अपने म्यूज़िक वीडियो फिलहाल 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिलहाल 2, अक्षय - नूपुर के चार्टबस्टर म्यूज़िक वीडियो फिलहाल का सीक्वल है।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार को म्यूज़िक वीडियो में रोमांस करते दर्शकों ने पहली बार देखा। ये गाना गाया है, बी प्राक ने। और इसे लिखा है जानी ने। बी प्राक और जानी की टीम ने ही फिलहाल भी गाया और लिखा था।

नूपुर ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ शेयर की। नूपुर ने लिखा कि वो बहुत ही ज़्यादा लकी हैं कि क्योंकि एक्टर के तौर पर ये उनका पहला जन्मदिन है।


Click it and Unblock the Notifications