अक्षय कुमार ने शुरू की बेल बॉटम की तस्वीरें, इतने बड़े बदलाव के साथ, देखिए तस्वीरें
कोरोना से पहले फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर तीन शब्द गूंजते थे - लाइट्स, कैमरा और एक्शन। लेकिन अब कोरोना दौर में एक बहुत बड़े बदलाव के साथ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार ने भी ये बदलाव का पालन करते हुए बेल बॉटम की शूटिंग से पहले कहा - लाइट्स, कैमरा, मास्क, एक्शन। फिल्म की पूरी टीम यूके में शूटिंग शुरू कर चुकी है।
बेल बॉटम, 80 के दशक में मशहूर हुए हाईजैक दौर पर बन रही फिल्म है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में अक्षय कुमार जहां एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाएंगे वहीं लारा दत्ता, इंदिरा गांधी की भूमिका में नज़र आएंगी।

फिल्म में वाणी कपूर भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी। बेल बॉटम के एलान के साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज़ डेट अनाउंस हुए थे जिसके मुताबिक फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली थी।
लेकिन अब फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होना तय हुई है। हालांकि तब तक स्थिति कैसी होगी किसी को नहीं पता। बात करें अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो उनके पास इस समय फिल्मों की भरमार है -


Click it and Unblock the Notifications
