#PictureShuru: बेबी सीक्वल की शूटिंग से फिल्म की पहली तस्वीर देखी?

अक्षय कुमार ने बेबी सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है औऱ उन्होंने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर डालते हुए अक्षय ने लिखा कि ये अपने आप में बॉलीवुड का पहला प्रयोग है...इसलिए अगले साल देखने के लिए तैयार हो जाइए।

Akshay Kumar Bbay Sequel

गौरतलब है कि जबसे खबरें थीं कि अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्म बेबी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं फैन्स बहुत एक्साइटेड थे। नीरज पांडे की इस फिल्म को फैन्स ने काफी पसंद किया था और दूसरा कारण था पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर दो टूक बात करना।

#Dhoomdaar: सलमान हैं टाईगर...शाहरूख हैं विलेन...धूम 4 की डीटेल्स

अब ये तय हुआ कि बेबी सीक्वल में अक्षय कुमार मेन लीड नहीं होंगे और ये अक्षय कुमार का ही आईडिया था। बेबी का सीक्वल दरअसल, प्रीक्वल होगा और इसकी लीड होंगी तापसी पन्नू। और फिल्म का नाम होगा - नाम शबाना। फिल्म कहानी होगी तापसी पन्नू के स्पेशल फोर्स जॉइन करने की। फिल्म में अक्षय कुमार एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे।

फिलहाल फिल्म के लिए मनोज बाजपेयी और पृथ्वीराज को साइन कर लिया गया है और तापसी अपनी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
ये अक्षय कुमार का ही आईडिया था कि जब लड़कियों को मार्शल आर्ट्स सिखाने की बात होती रहती है तो इस पर पूरी कहानी होनी चाहिए। वैसे भी वो बेबी में तापसी के फाइट सीन से खासा इंप्रेस थे। बस इसलिए अक्षय ने तय किया कि फिल्म के मेन लीड वो नहीं होंगे।

#MasterMind: एक फिल्म के बदले...अक्षय कुमार की तीन फिल्में!

गौरतलब है कि फिल्म में बेबी, अक्षय कुमार के मिशन का नाम होता है, जो 5 रॉ एजेंट्स को चुनकर बनाया जाता है। इस मिशन का हर इंसान खुफिया ज़िंदगी बिताता था। अबकि बार फिल्म का फोकस एक लड़की पर होगा जो काबिले तारीफ है। वैसे जहां एक तरफ बेबी का सीक्वल धड़ाधड़ फाइनल भी हो चुका हैं वहीं कई ऐसी फिल्में जिनके बारे में केवल तगड़ी अफवाहें हैं -

रेस 3
सलमान खान फिल्म में है नहीं है से लेकर सलमान खान ने सैफ अली खान को रिप्लेस कर दिया तक सारी अफवाहें फिल्म को लेकर उड़ाई जा चुकी हैं। आधिकारिक घोषणा कभी किसी ने नहीं की।

डॉन 3
कभी फरहान अख्तर कहते हैं कि फिल्म नहीं बन रही, कभी रितेश सिधवानी कहते हैं कि काम चल रहा है और शाहरूख खान है कि कुछ कहते ही नहीं। वहीं लोग जैकलीन से लेकर दीपिका तक को फिल्म में डाल चुके हैं।

राजनीति 2
बॉलीवुड में सीक्वल का दौर है और 2014 में बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल ही बिका। अब प्रकाश झा अपनी सुपरहिट फिल्म राजनीति का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म का पोस्टर काफी पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है

आशिकी 3
ऋतिक से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक और दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर और आलिया भट्ट तक सब इस फिल्म में आ चुके हैं और जा चुके हैं।

धूम 4
ऋतिक रोशन फिलहाल कृष 4 करने की बजाय राकेश रोशन के साथ एक रोमांटिक लव स्टोरी कर रहे हैं। और इस खबर को सीधा जोड़ा जा रहा था धूम 4 के लिए उनके फाइनल होने से। क्योंकि ऋतिक बैक 2 बैक एक्शन नहीं करना चाहते। फिर माहौल बदला और अब तो धूम भी शाहरूख सलमान से नीचे बात नहीं कर रही।

गामा पहलवान बायोपिक
बात ज़्यादा पुरानी नहीं है, कुछ महीनों पहले, बॉलीवुड में गामा पहलवान पर बायोपिक बनाने के लिए झगड़ा मचा हुआ था और ये झगड़ा था सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच। सलमान खान और जॉन अब्राहम अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ये फिल्म बनाना चाहते थे जिसके लीड थे सोहेल खान और जॉन अब्राहम।

नमस्ते इंग्लैंड
गपशप गली की मान ली जाती तो नमस्ते इंग्लैंड 2016 में ही रिलीज़ हो रही थी। नमस्ते इंग्लैंड के लिए कंगना रणौत से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक को अप्रोच किया जा चुका था। फिलहाल फिल्म फाइनेंस ना हो पाने के कारण बंद है।

संजय दत्त की 3 फिल्में
बॉलीवुड संजय दत्त का काफी ज़्यादा इंतज़ार कर रहा था। वैसे भी संजय दत्त जब जब पैरोल पर वापस आए, उनकी किसी ना किसी फिल्म में होने की चर्चा थी। लेकिन जब से वो बाहर आए हैं, हर फिल्म से उनका नाम जुड़ता है पर किसी में भी वो फाइनल नहीं होते।

दिलवाले 2
रोहित शेट्टी की दिलवाले सीक्वल से जुड़ी अफवाह सुनकर तो सब दंग रह गए। दिलवाले अभी रिलीज़ भी नहीं हुई थी लेकिन रोहित शेट्टी और शाहरूख खान की जोड़ी के सीक्वल की बात तेज़ी से उड़ चुकी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X