Selfiee- अक्षय कुमार ने शुरु की 'सेल्फी' की शूटिंग, सेट से किया फिल्म का धमाकेदार ऐलान!

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त काफी चर्चा में हैं और कारण हैं उनकी आने वाली शानदार फिल्में जो कि फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होती है। वक्त चाहें जैसा भी हो, अक्षय कुमार की फिल्मों का ऐलान होता रहता हैं और ओटीटी पर भी वो धमाका करने से पीछे नहीं हटते हैं। इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

दरअसल अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के बीच एक और फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है जिसके नाम का खुलासा आज ही हुआ है। अक्षय कुमार ने एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म का ऐलान किया है।

selfiee, akshay kumar, सेल्फी, अक्षय कुमार

इस फिल्म का नाम 'सेल्फी' होने वाला है। जी हां, अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को साझा किया है जिसमें वो सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उन्होने कैप्शन में लिखा.. 'सेल्फी के साथ दिन की शुरुआत। क्योंकि क्यों नहीं?'

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी ने नजर आने वाले हैं। ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होने वाली है। फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के सेट से ही साझा किया है

फिल्म के सेट से ही साझा किया है

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को फिल्म के सेट से ही साझा किया है और इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपकी इस सेल्फी ने मेरा दिन बना दिया सर।'

सेल्फी के लिए शुभकामनाएं

सेल्फी के लिए शुभकामनाएं

एक यूजर ने लिखा, 'सेल्फी के लिए शुभकामनाएं, ये एक बड़ी हिट होगी।' इसके अलावा कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि उनको बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का नाम बदलना चाहिए। जबकि कुछ यूजर की इच्छा है कि फिल्म ईद 2023 को रिलीज हो।

 रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया

रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया

हालांकि अक्षय कुमार ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है बल्कि चमकीले कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उनकी दाड़ी भी कलर्ड है। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

कई फिल्में रिलीज करते हैं

कई फिल्में रिलीज करते हैं

उनकी फिल्मों के लिस्ट की बात करें तो इसमें बच्चन पांडे, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, पृथ्वीराज और ये फिल्म साबित है। अक्षय कुमार उन सितारों में से एक हैं जो कि साल में कई फिल्में रिलीज करते हैं।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

इस साल भी उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं जिसमें सूर्यवंशी ने कमाल का बिजनेस किया था। हालांकि बाकी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X