अक्षय कुमार ने लंदन में शुरु की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, फर्स्ट लुक आया सामने, 2023 में होगी रिलीज

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं, जिसे लंदन में फिल्माया जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म के बारे में चर्चा चल रही थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई थी। बता दें, फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट भी सामने आ चुका है।

पूजा एंटरटेनमेंट के साथ यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की टाइटल फाइनल नहीं है, लेकिन बता दें यह चीफ कोल माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पर आधारित होगी, जिन्होंने 64 लोगों की जान बचाई थी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है टीनू सुरेश देसाई ने, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रूस्तम' भी निर्देशित कर चुके हैं।

akshay-kumar-started-shooting-for-a-new-film-in-london-first-look-viral-know-details

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम 'कैप्सूल गिल' होगा, लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। वाशु भगनानी के साथ अक्षय कुमार इससे पहले 'बेल बॉटम' बना चुके हैं, वहीं इस जोड़ी की दूसरी फिल्म है 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं।

फिल्म से अक्षय कुमार लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस लुक के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो चुके हैं।

1989 की घटना पर बनी फिल्म

1989 की घटना पर बनी फिल्म

इस फिल्म की कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन की एक घटना पर आधारित है.. जब उन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोल फील्ड में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी।

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग

वैरायटी वेबसाइट के मुताबिक, लंदन में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन कंपनी ने 100 एकड़ एरिया कवर किया हुआ है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म यूके में फिल्माई जाने वाली सबसे बड़ी इंडियन प्रोडक्शन फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत तक चलेगी।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, वरुण बडोला, रवि किशन, अनंत महादेवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

इस बायोपिक के अलावा.. अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में शामिल है- रक्षाबंधन, राम सेतु, ओह माय गॉड 2, सेल्फी, मिशन सिंड्रेला, बड़े मियां छोटे मियां,सुरराई पोट्रू हिंदी रीमेक और गोरखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X