अक्षय कुमार बैक-टू-बैक Dhamaka, 2.0 के बाद एक और बड़ी फिल्म, भव्य सेट तैयार
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म आए दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 2.0 में अक्षय कुमार की अथाह मेहनत रंग लाई और हर जगह बस उन्ही की तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार 2.0 के विलेन जरूर हैं लेकिन शानदार अभिनय की वजह से वे इस फिल्म के हीरो बन गए हैं। वहीं अक्षय कुमार यहीं नहीं रुकेंगे.. 2.0 के तुरंत बाद वे अपनी आने वाली एक और बड़ी फिल्म में जी-जान से लग गए हैं। ये मच अवेटेड फिल्म है केसरी.. इस फिल्म में अक्षय अब तक से सबसे अलह अवतार में नजर आने वाले हैं।
[B'day Spcl: अजय देवगन-अक्षय कुमार को तगड़ी टक्कर, एक्शन धमाके ने बनाया स्टार]
अक्षय कुमार ने हाल ही में हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी की है। दो बड़ी फिल्मों के बाद अब वे केसरी की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही केसरी का एक रोमैंटिक सीक्वेंस शूट किया जाएगा। जिसमें अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा नजर आएंगी.. ये एक रोमांस से भरा गाना होगा और इसे पिंक सिटी यानी जयपुर में शूट किा जाएगा। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली है।

बताया जा रहा है कि इस सीन के लिए जयपुर के फिल्म सिटी में भव्य सेट तैयार किया गया है। ये गाना अगले हफ्ते में महज 4 दिन के अंदर शूट हो जाएगा। सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में काफी एक्शन भी है, लिहाजा, अक्षय ने तलवारबाजी से लेकर अन्य युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ली है।


Click it and Unblock the Notifications