फ्लोर पर आई अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु, सीधे अयोध्या से मुहूर्त पूजा की तस्वीर आई सामने!
काफी समय से चर्चा में चल रही अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है। इस समय फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि रामसेतु के मुहूर्त की है। अक्षय कुमार स्टारर ये इस फिल्म का मुहूर्त शॉट अयोध्या में फिल्माया जा रहा है। सुबह कुछ तस्वीर वायरल हुईं थीं जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आए थे।
पता चला था कि तीने अपने मुहूर्त शॉट के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं। इस समय पूजन की एक तस्वीर सामने आई है साथ में कुछ पुजारी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा तस्वीर में रामसेतु का क्लैप बोर्ड भी रखा हुआ नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा निर्देशित ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है और इसका ऐलान कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने किया था।
निर्देशक ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा को लेकर कुछ खुलासा किया था, उनका कहना था कि दोनों को आत्मनिर्भर महिला का किरदार मिला है।
लेकिन अभी ये सामने नहीं आया कि इन दोनों एक्ट्रेस का रोल क्या होगा। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो एक बार में कई फिल्में करते नजर आते हैं। इस समय रामसेतु के अलावा वो पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बेल बॉटम जैसे फिल्मों के लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications