Shoot PICS: अक्षय कुमार का नया धमाका.. एकदम अलग स्टाइल!
आखिरकार सभी अफवाहों को खत्म करते हुए अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल यानि की वकील का किरदार निभाएंगे। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है।
फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। जबकि अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरीए दूसरे शेड्यूल की शूटिंग की जानकारी दी है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। और अक्षय कुमार ने लखनऊ स्टेशन से अपनी और हुमा कुरैशी की तस्वीर शेयर की है।
दो फिल्में.. और सलमान, शाहरूख के साथ.. रेस में शामिल अक्षय कुमार
कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। जॉली एलएलबी 2.. 10 फरवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बोमन ईरानी वाला किरदार अनु कपूर निभा रहे हैं। जबकि जज के रोल में दिखेंगे हैं सौरभ शुक्ला। फिल्म के तस्वीरों से साफ है कि इस बार अक्षय कुमार काफी अलग अंदाज में सामने आने वाले हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

