रियल लाइफ हीरो सरदार जसवंत सिंह गिल की biopic में दिखेंगे अक्षय कुमार, बचाई थी 65 लोगों की जान, जानें DETAILS

akshay-kumar-starring-in-biopic-of-real-life-hero-sardar-jaswant-singh-gill-rescued-65-coal-miners

पूजा एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार जल्द ही दर्शकों के सामने एक भारतीय नायक की बहादुरी की कहानी पेश करने वाले हैं। जी हां, अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को बड़े पर्दे पर दर्शाने के लिए लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने ट्विटर पर स्वर्गीय गिल को याद किया है। पर्दे पर इस तरह की सम्मानजनक भूमिका निभाने के अवसर से अभिभूत, अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर की, अपने ट्विटर पर जवाब दिया, It's a story like no other!

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घोषणा के बारे में साझा करते हुए वाशु भगनानी ने रीट्वीट करते हुए कहा, "आज के दिन स्वर्गीय #सरदारजसवंतसिंहगिल को याद कर रहे हैं, जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में रानीगंज की कोयला खदानों में फंसे खनिकों की जान बचाई। हमारी अगली फिल्म में उनकी वीरता को प्रदर्शित करना वास्तव में एक सम्मान और सौभाग्य की बात है.."

फिल्म का नाम फाइनल नहीं

फिल्म का नाम फाइनल नहीं

बता दें, इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म रुस्तम में काम किया था। वहीं,पूजा एंटरटेनमेंट के साथ यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की टाइटल फाइनल नहीं है।

2023 में रिलीज होगी फिल्म

2023 में रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार अभिनीत पूजा एंटरटेनमेंट की अनटाइटल्ड एज-ऑफ-द-सीट रियल लाइफ रेस्क्यू ड्रामा 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम 'कैप्सूल गिल' होगा, लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। वाशु भगनानी के साथ अक्षय कुमार इससे पहले 'बेल बॉटम' बना चुके हैं, वहीं इस जोड़ी की दूसरी फिल्म है 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं।

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग

वैरायटी वेबसाइट के मुताबिक, लंदन में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन कंपनी ने 100 एकड़ एरिया कवर किया हुआ था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म यूके में फिल्माई जाने वाली सबसे बड़ी इंडियन प्रोडक्शन फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, वरुण बडोला, रवि किशन, अनंत महादेवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

इस बायोपिक के अलावा.. अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में शामिल है- ओह माय गॉड 2, सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां, सुरराई पोट्रू हिंदी रीमेक और गोरखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X