अक्षय कुमार की फिल्म से जुड़ेंगे 'मी टू' आरोपी साजिद खान? आवारा पागल दीवाना सीक्वल की प्लानिंग
रीमेक और सीक्वल फिल्मों को लेकर हमेशा बॉलीवुड निर्माताओं में उत्साह रहा है। अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में से एक 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल को लेकर लंबे दिनों से चर्चा है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल पर काम शुरु किया जा चुका है।
साल 2002 में आई इस ऑरिजनल फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया है कि इस सीक्वल को साजिद खान निर्देशित कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार के होने की भी बात कही।

याद दिला दें, साजिद खान पर कई 'मी टू' आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उनके हाथों से कई फिल्म निकल गई। जब साजिद पर पहला शोषण का आरोप लगा, उस वक्त वो अक्षय कुमार की ही फिल्म 'हाउसफुल 4' का निर्देशन कर रहे थे। लेकिन फिर आरोपों के बाद निर्मादा साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। अक्षय और साजिद नाडियाडवाला.. दोनों ने ही साफ कर दिया था कि वो साजिद खान के साथ काम नहीं करने वाले।


Click it and Unblock the Notifications