POSTER - नई रिलीज डेट के साथ..अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार स्टारर एक प्रेम कथा का पोस्टर आउट हो चुका है देखिए पहला पोस्टर।
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जो वाकई काफी अच्छी है। पोस्टर देखकर फिल्म का इंतजार करना औऱ भी मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी।
अभी हाल में 2 दिनों पहले घोषणा की गई अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज होगी। ठीक उसी दिन जिस दिन इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग रिलीज होगी जिसमें शाहरुख खान और अनु्ष्का शर्मा लीड रोल में हैं।

शाहरुख खान की ये इस साल दूसरी क्लैश होगी। जी हां अभी जनवरी में आई उनकी फिल्म रईस भी ऋतिक रोशन के साथ क्लैश हुई थी।हालांकि दोनों ही फिल्में हिट रहीं।अब बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार आमने सामने हैं देखना मजेदार होगा कि कौन किसपर भारी पड़ता है।
वैसे आपको बता दें कि इसके पहले भी अक्षय कुमार कई बार बॉक्स ऑफिस पर स्टार्स से भिड़ चुके हैं हां लेकिन तब के अक्षय कुमार और अभी के अक्षय कुमार में अंतर जरूर है। डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications