सिनेमाघरों में आएगी अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम', रिलीज डेट धमाकेदार ऐलान

सारी अफवाहों को शांत करते हुए अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बेल बॉटम 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे। जहां फिलहाल 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बेल बॉटम का मई में आना लॉक हो चुका है। वहीं, खास बात है कि अफवाहों से इतर फिल्म ओटीटी पर नहीं, बल्कि थियेटर्स में आएगी।

Bell Bottom

इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग स्कॉटलैंड और लंदन में की गई है। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था। 1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। और इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। टीजर में उनके तीन अलग अलग दिखाए गए हैं।

थियेटरों में होगी रिलीज

थियेटरों में होगी रिलीज

ओटीटी पर रिलीज की बात सुनकर, फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा था कि- "बेल बॉटम एक ऐसी फिल्म है जिसे हमेशा से ही सिनेमाघरों के लिए बनाया गया है। फिल्म के ओटीटी रिलीज होने की खबरें पूरी तरह से फर्जी है।"

लॉकडाउन के बीच स्क्रिप्ट फाइनल

लॉकडाउन के बीच स्क्रिप्ट फाइनल

फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेज़ शेख ने। लॉकडाउन के दौरान ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई और फिर अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई।

फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पीरियड- थ्रिलर फिल्म

पीरियड- थ्रिलर फिल्म

यह फिल्म 80s के समय की पीरियड- थ्रिलर फिल्म होगी, जो कि एक जासूस की सच्ची कहानी पर आधारित है। पहले अफवाह थी कि यह साउथ की फिल्म की रीमेक है, लेकिन अक्षय कुमार ने इससे इंकार किया था।

एक्‍शन सीन्स की झलक

एक्‍शन सीन्स की झलक

टीजर में अक्षय का खास अंदाज, एक्‍शन सीन्स की झलक और फास्‍ट बैकग्राउंड म्‍यूज‍िक ये दावा कर रहा है क‍ि बेल बॉटम दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में सफल हो सकती है।

कन्नड़ निर्देशक का दावा

कन्नड़ निर्देशक का दावा

बता दें, इसी नाम से कन्नड़ में भी एक फिल्म चुकी है और उस फिल्म के निर्देशक रवि वर्मा को अंदेशा है कि अक्षय कुमार की फिल्म उनकी फिल्म की कॉपी है।

वहीं, अक्षय कुमार ने साफ किया है कि उनकी फिल्म बेल बॉटम किसी भी कन्नड़ फिल्म का रीमेक नहीं है। दोनों फिल्मों में दो ही समानता है - पहला नाम और दूसरा जासूस की कहानी। बेल बॉटम पूरी तरह से ओरिजनल कहानी पर बन रही है।

ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर रिलीज

फिल्म का पहला पोस्टर अगले महीने की शुरुआत, जबकि ट्रेलर मार्च के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X