अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' स्टाइल क्राइम, बिहार में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लाखों की लूट
अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी स्टारर साल 2013 में आई फिल्म 'स्पेशल 26' एक ओर जहां बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक है। वहीं, दूसरी ओर कई चोर उच्चकों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है। स्पेशल 26 की नकल पर अब तक कई बार चोरी होने की खबरें सामने आई हैं और अब ताजा मामला है बिहार से। जहां चोरों ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 4.5 लाख के गहनों को लूट लिया।
इससे पहले भी कभी महाराष्ट्र के पुणे में तो कभी दिल्ली में 'स्पेशल 26' के तर्ज पर लूट की गई है। वहीं, अब बिहार के कुछ युवाओं ने मिलकर इस क्राइम को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपालगंज के हथुआ बाजार के पुराने किला तथा फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार में इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर दो आभूषण दुकानों पर पहुंचे लूटेरों ने 4.50 लाख रुपये कीमत के आभूषण ठग लिए। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











