अक्षय कुमार स्टारर 'रत्सासन' के हिंदी रीमेक का नाम होगा- मिशन सिंड्रेला, ऐसा होगा किरदार!
सुपरहिट तमिल फिल्म 'रत्सासन' की हिंदी रीमेक की खबरें इन दिनों चर्चा बटोर रही है। यह रिपोर्ट पक्की बताई जा रही है कि 'बेल बॉटम' निर्देशक रंजीत तिवारी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी रीमेक का टाइटल दिया गया है- मिशन सिंड्रेला।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "मेकर्स इस फिल्म को लंदन में शूट करने का प्लान कर रहे हैं। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय एक बाल तस्करी रैकेट का पता लगाते हैं, जिसका नाम है 'सिंड्रेला'। प्रोड्यूसर्स फ़िलहाल इस फिल्म को 'प्रोजेक्ट सिंड्रेला' कहकर बुला रहे हैं और उन्होंने 'सिंड्रेला' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसे टाइटल एसोसिएशन के पास रजिस्टर्ड करवाए हैं.."

फिल्म के बारे में इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। बता दें, बेल बॉटम के बाद अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी जैकी भगनानी प्रोड्यूस करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











