..................... अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म पृथ्वीराज पर जताई आपत्ति | Akshay Kumar starrer 'Prithviraj' facing the wrath of Akhil Bhartiya Kshatriya Mahasabha - Hindi Filmibeat

मुसीबत में अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज', करणी सेना के बाद अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जताई आपत्ति

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। लेकिन यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म से मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। करणी सेना के बाद अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म पर आपत्ति जताई है।

करणी सेना की तरह ही उन्होंने फिल्म का नाम बदलने की मांग की है और कहा है कि महान योद्धा राजा पृथ्वीराज चौहान का पूरा नाम रखा जाए। उनका कहना है कि फिल्म का नाम सिर्फ 'पृथ्वीराज' रखना योद्धा का अपमान है। यह धार्मिक व सामाजिक भावनाओं का आहत करता है।

Prithviraj

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा शाखा के प्रमुख शांतनु चौहान ने इस मुद्दे पर बात की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा- "ये महान वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी का अपमान है। जिन्होंने राष्ट्र और हिंदू धर्म की रक्षा की, यह भारत के प्रत्येक नागरिक का अपमान है। ऐसे महान योद्धा को उनके पूरे नाम से संबोधित नहीं करना निंदनीय और अपमानजनक है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X