अक्षय कुमार डबल DHAMAKA.. फिल्म तो हिट होना ही है.. इसीलिए....
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की राइट्स काफी मंहगे दामों पर बिकी है। यहां जानें फिल्म पैडमैन से जुड़ी बातें।
लगातार 100 करोड़ी फिल्में देने का फायदा अब अक्षय कुमार को मिलने लगा है। तभी तो उनके फिल्म की राइट्स मुंहमागे दाम पर बिक रही है। रजनीकांत, अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के राइट्स के बाद अब फिल्म 'पैडमैन' की राइट्स भी शानदार कीमत में बिकी है।
6 साल पुरानी टक्कर है.. शाहरूख खान VS अक्षय कुमार..
जी हां, ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन की पहली फिल्म पैडमैन के थिएट्रिकल और ओवरसीज राइट्स सोनी ने खरीद ली है। हालांकि कीमत अभी तक बाहर नहीं है.. लेकिन खबर है कि कीमत काफी ऊंची है।

कोई शक नहीं कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके स्टारडम पर भरोसा है। अक्षय कुमार की फिल्में जिस तरह लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफल होती जा रही है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि अक्षय की यह फिल्म भी लोगों को ना सिर्फ पसंद आएगी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छा प्रर्दशन करेगी।
बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था। यह फिल्म 2018 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications