OMG 2: 20 कट्स के साथ अक्षय कुमार की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला एडल्ट सर्टिफिकेट ?

By Filmibeat Desk
akshay-kumar-starrer-omg-2-gets-a-certificate-and-20-cuts-from-cbfc-reports

Censor Board On Akshay Kumar starrer OMG 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' आजकल खबरों में बनी हुई है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म अब तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो पाई है। लिहाजा, प्रमोशन भी शुरु नहीं किया गया है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की रिवाइसिंग कमिटी ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' देखी, स्क्रीनिंग में अध्यक्ष प्रसून जोशी भी शामिल हुए। ईटाइम्स के रिपोर्ट्स के अनुसार, कमिटी ने लगभग 20 कट्स के साथ एक एडल्ट सर्टिफिकेट का सुझाव दिया है, लेकिन इसके लिए निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस अभी तक नहीं भेजा गया है।

ओएमजी 2 की रिलीज में बचे सिर्फ 16 दिन

बता दें, फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई जा रही है। लिहाजा, सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर फिलहाल रोक लगा दी थी और फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया था। रिव्यू कमिटी ने क्या फैसला लिया है, ये अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तो साफ है कि ये फिल्म किसी संवेदनशील विषय पर बनाई गई है, जिससे विवाद शुरु हो सकता है।

भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं अक्षय कुमार

साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल में भगवान शिव के रूप में दिख हैं, जिसकी झलक हमने टीजर में भी देखी। वहीं, रामायण फेम अरुण गोविल फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे। टीजर में भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है।

बता दें, अक्षय कुमार अभी देश में नहीं हैं और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। ऐसे में इसका सीधा असर OMG 2 के प्रमोशन पर पड़ रहा है। खास बात है कि 11 अगस्त को ये फिल्म सोलो नहीं आ रही है.. बल्कि सनी देओल की 'गदर 2' के साथ क्लैश कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X