..................... अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॅाम्ब के ट्रेलर को मिले सबसे ज़्यादा व्यूज | Akshay Kumar-starrer Laxmmi Bomb's trailer breaks record, gets 70 million views in 24 hours - Hindi Filmibeat

ट्रेलर रिलीज के साथ ही 'लक्ष्मी बम' का धमाका- अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर 9 अक्टूबर को रिलीज किया गया, और आते ही ट्रेलर ने धमाका कर दिया है। ट्रेलर में कॉमेडी सीन के साथ-साथ ड्रामा भी है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। लंबे समय से अक्षय कुमार फैंस को इस फिल्म का इंतजार था।

Recommended Video

Laxmi Bomb के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड | FilmiBeat

बता दें, लक्ष्मी बॅाम्ब भारत में सिर्फ 24घंटे में 70 मिलियन व्यूज के साथ, सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फिल्म ट्रेलर साबित हुआ है। ट्रेलर पर इंडस्ट्री ने भी प्यार की बौछार कर दी है। करण जौहर, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कृति सैनन, कृति खरबंदा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अन्य ने ट्रेलर को पसंद किया है और सोशल मीडिया पर इस बारे में काफ़ी चर्चा हो रही है।

Laxmmi Bomb

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित , डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ़ गूड फ़िल्मस , तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित , लक्ष्मी बॅाम्ब डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर तथा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई इन देशों में इस दिवाली 9 नवंबर 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है।

बता दें, यह तमिल हिट फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनय करने वाले राघव लॉरेंस लक्ष्मी बम का निर्देशन कर रहे हैं। लिहाजा, दोनों फिल्मों में काफी ज्यादा समानता दिख रही है।

फिल्म के ट्रेलर में कहानी की छोटी सी झलक मिली, साथ ही गाने और कुछ मुख्य डायलॉग्स भी ट्रेलर में डाले गए हैं। 'लक्ष्मी बम' में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखायी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X