TRAILER: अक्षय कुमार की 'गोल्ड'- एक बार फिर देशभक्त अंदाज में सुपरस्टार, ब्लॉकबस्टर
अक्षय कुमार- मौनी रॉय स्टारर फिल्म गोल्ड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि ट्रेलर काफी प्रभावित करने वाला है। फिल्म में ब्रिटिश के गुलाम भारत की कहानी है, जो आज़ादी के साथ ही हॉकी में पहला गोल्ड ओलंपिक पदक हासिल करना चाहता है। किस तरह उनसे सपने बनते हैं, किस तरह बिगड़ते हैं, इसी की कहानी है गोल्ड।
फिल्म का निर्देशक किया है रीमा कागती ने। गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जाहिर है अक्षय कुमार को देशभक्त अंदाज में दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है, लिहाजा, गोल्ड से भी काफी उम्मीदें हैं। अक्षय फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही यह फिल्म 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। इस फिल्म को बॉयोपिक माना जा रहा था। लेकिन यह पूरी तरह काल्पनिक है।
फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, गोल्ड बॉयोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है, जो कि 1933-48 के भारत में दर्शाया गया है। उस वक्त देश के हालात कैसे थे.. उस वक्त के खिलाड़ी और खेल.. और हॉकी पर आधारित है गोल्ड।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











