BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड ने दी शानदार ओपनिंग- पहले शो से ही सुपरहिट
Recommended Video

रीमा कागती के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार- मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'गोल्ड' रिलीज हो चुकी है। जैसी कि उम्मीद थी.. इस फिल्म ने शुरुआती शोज में 60-65 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों के मुकाबले यह बेहतरीन आंकड़ा है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि गोल्ड अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी।
मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रील पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि फिल्म बुधवार को रिलीज हुई है। जहां 15 अगस्त को फिल्म को देश व्यापी छुट्टी का फायदा मिलेगा। वहीं, इस लंबे वीकेंड में फिल्म दनादन कमाई करेगी। गोल्ड अपने पहले वीकेंड पर ही 75 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है।

फिल्म के क्रेज को देखते हुए कहीं ना कहीं उम्मीद है कि गोल्ड सुपरहिट साबित होगी। फिल्म में इमोशन, कॉमेडी, ड्रामा, इतिहास और देशभक्ति सब कुछ है। कोई शक नहीं कि वीकेंड तक सारे शोज हाउसफुल होने वाले हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications