अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 के मेकर्स के सामने आई नई परेशानियां, किरदार में होगा बदलाव!

Akshay Kumar film OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। फिल्म को लेकर कई सारे विवाद चल रहे हैं, फिल्म रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड एक के बाद एक मेकर्स के लिए परेशानियां खड़ी कर रहा है। अब खबर आई है कि, फिल्म की रिलीज को बस चंद दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड ने मूवी को प्रमाणित नहीं किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी2-
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह सेंसर बोर्ड से फिल्म को मंजूरी न मिलना है। 'ओएमजी 2' के पोस्टर और टीजर से साफ है कि अक्षय कुमार मूवी में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। पहली बार अक्षय को इस अवतार में देखकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं।
हालांकि, कहा जा रहा है कि सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन मूवी में अक्षय के भगवान शिव के किरदार को मंजूरी नहीं दे रहा है।पिछले हफ्ते CBFC के द्वारा गठित रिवीजन कमेटी ने निर्देशक अमित राय से मूवी में 20 कट लगाने के लिए कहा था, जिसमें से एक भगवान शिव का रोल बदलना भी माना जा रहा है।
अब कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओएमजी 2' के मेकर्स को अक्षय कुमार के उन सीन्स को काटना पड़ सकता है, जिसमें उन्हें नीले रंग में भगवान शिव का रूप लेते हुए दिखाया गया है। अगर CBFC के बताए कट्स को मेकर्स फॉलो करते हैं तो हो सकता है कि 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को रिलीज न हो सके।
कुछ समय पहले ये भी कहा गया था कि मेकर्स मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। फिलहाल, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म को लेकर मेकर्स और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं फैंस दोनों के लिए ही यह काफी चिंता का विषय है।
ओएमजी 2 में अक्षय का किरदार-
गौरतलब है कि, 'ओएमजी 2' साल 2012 में आई हिट फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है। 'ओएमजी' में अक्षय ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था और उस वक्त उनके साथ परेश रावल भी लीड रोल में थे।
अब फिल्म के सीक्वल में अक्षय भगवान शिव बने हैं। इस फिल्म में परेश रावल नहीं हैं। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के गानें और टीजर देखकर फैंस तो अक्षय के किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
