अक्षय कुमार- कृति सैनन स्टारर 'बच्चन पांडे' की शूटिंग खत्म, ट्रेलर तैयार, 2022 में होगी फिल्म रिलीज, Details
साल 2022 की धमाकेदार शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' से होने वाली है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज भी दिखेंगी। बता दें, फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और डबिंग का काम जोरशोर से चल रहा है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का फर्स्ट कट भी तैयार हो चुका है और दिवाली के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस के लिए यह काफी खबर काफी शानदार होने वाला है।

'बच्चन पांडे' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। 2021 की शुरुआत में इसकी शूटिंग जैसरमेर में शुरु हुई थी। वहीं अब इसके प्रोडक्शन का काम खत्म हो चुका है। साल 2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बेल बॉटम के बाद, दर्शकों के सामने आने वाली यह अक्षय कुमार की अगली फिल्म होगी। लिहाजा, बेसब्री से इसका इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications