दो दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी 'बेल बॉटम', अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
अक्षय कुमार, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह सबसे पहली बड़ी हिंदी फिल्म थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी औसत प्रदर्शन ही किया.. क्योंकि थियेटर्स अब तक 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही शुरु किये गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी भी बंद हैं।
बहरहाल, अक्षय फैंस के लिए अच्छी खबर है कि फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बेल बॉटम अमेज़न प्राइम वीडियो पर 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने इस बारे में सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

ओटीटी रिलीज के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "सिनेमाघरों में जाने के बाद इस कहानी को और अधिक लोगों तक ले जाने का समय आ गया है और इसके लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर बेल बॉटम को रिलीज करने से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। 240 से अधिक देशों की पहुंच के साथ और क्षेत्रों में, मुझे उम्मीद है कि एक गुमनाम नायक की यह कहानी दूर-दूर तक पहुंचेगी।"


Click it and Unblock the Notifications











