ALERT: 16 साल.. एक धमाकेदार सीक्वल.. अक्षय कुमार हैं फाइनल!
[गपशप] अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल का हिस्सा हो सकते हैं। जी हां, फिल्म 'एयरलिफ्ट' की बेजोड़ सफलता के बाद अक्षय कुमार फिर पूरे जोश में आ गए हैं। शायद ही कोई ऐसा निर्देशक हैं जो उन्हें अपनी में नहीं लेना चाहता।
बहरहाल, अक्षय कुमार और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। 2002 में रिलीज हुई फिल्म आवारा पागल दीवाना हिट फिल्म थी। लिहाजा, फिरोज नाडियावाल इस फिल्म के सीक्वल पर काम करना चाहते हैं।
CLASH: अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन को टक्कर देगी ये कॉमेडी फिल्म!
खबरों की मानें तो 'आवारा पागल दीवाना 2' के अक्षय कुमार फाइनल हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। हालांकि कुछ ही दिनों यह खबर भी बाहर आई थी कि अक्षय कुमार वेलकम 3 का हिस्सा होने वाले हैं।
खबरों की मानें तो इस फिल्म के निर्देशक भी अनीस बज्मी ही होंगे। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ सकती है। फिलहाल, इस साल अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 और रूस्तम धमाल मचाने के लिए तैयार है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
