PICS: जब बेटी साथ हो तो अक्षय कुमार भी बन जाते हैं क्यूट वाले पापा
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक तो हैं ही साथ ही अक्षय कुमार बेस्ट पापा भी हैं। अक्षय कुमार वैसे तो अपने बेटी नितारा के साथ कम ही पब्लिकली नजर आते हैं लेकिन वो नितारा और ट्विंकल खन्ना के साथ पीवीआर में स्पॉट किए गए जहां वो दोनों को लेकर फिल्म देखने आए थे।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना जब फिल्म देख के बाहर निकले तो पूरा मीडिया का हुजुम वहां जमा था। अच्छी खासी भीड़ देखकर अक्षय नितारा को गोद में ले लिए और उनका चेहरा छिपाते हुए वहां से निकल गए। नितारा भी पापा के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं।

अक्षय और नितारा के साथ ट्विंकल खन्ना भी थीं।काफी दिनों के बाद अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ पब्लिकली नजर आए । वैसे सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार अक्सर ही अपनी बेटी या बेटे आरव की तस्वीरें डालते रहते हैं।ट्विंकल खन्ना भी इसमें पीछे नहीं रहतीं।
कुछ समय पहले भी अक्षय कुमार नितारा के साथ घुमते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। नितारा अभी साढ़े तीन साल की हैं और अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव 15 साल के। अारव भी काफी सालों से कराटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं और इसके बारे में अक्षय पहले भी बता चुके हैं।
हाल में ही ट्विंकल खन्ना ने तो अपने बेटे आरव के साथ अपनी व्हाट्सअप चैट भी ट्विटर पर डाली थी जो काफी मजेदार थी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम हाल में ही रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर भी चुकी।
अक्षय कुमार बच्चों के मामले यही कोशिश करते हैं कि उनकी स्टारडम का असर उनके बच्चों पर ना पड़े। इसलिए वो सुबह से लेकर शाम करते हैं और जितनी जल्दी हो सके घर पहुंच जाते हैं। रविवार को भी वो भी कभी शूटिंग या कोई और काम नहीं करते ताकि बच्चों को पूरा समय दे सकें।


Click it and Unblock the Notifications







