अक्षय कुमार का सुपर संडे..फिल्म के लिए मिली परफेक्ट कंपनी
अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वो रविवार को कोई काम नहीं करते और पूरा समय परिवार के साथ बिताते हैं। इस बार रविवार को भी वो अपने परिवार के साथ फिल्म देखने निकले और उन्हें अपनी 5 साल की नितारा की कंपनी मिली। नितारा इस दौरान पापा की गोद में बेहद क्यूट लग रही थी।
अक्षय कुमार और नितारा के साथ साथ ट्विंकल खन्ना और आरव भी स्पॉट किए गए। अक्षय कुमार की नितारा के साथ ये तस्वीरें आपको भी बेहद अच्छी लगेगी। देखिए तस्वीरें।

अक्षय कुमार अक्सर अपनी बेटी नितारा के साथ स्पॉट किए जाते हैं लेकिन वो कोशिश करते हैं कि नितारा की तस्वीरें ना आएं। इसलिए वो अक्सर नितारा का चेहरा छिपाकर रखते हैं। यहां तक कि अक्षय कुमार या ट्विंकल खन्ना जब भी नितारा की तस्वीरें शेयर करते हैं उनमें कभी नितारा का चेहरा नहीं नजर आता।
अक्षय और नितारा के साथ ट्विंकल खन्ना और आरव भी स्पॉट किए गए।फिलहाल अगर फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार की पैडमैन, 2.0 2018 की शुरूआत में रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार गोल्ड की भी शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

