अक्षय कुमार ने किया 2021 की ब्लॉकबस्टर का एलान - पृथ्वीराज चौहान बायोपिक, जानिए डीटेल्स
अक्षय कुमार आजकल अपनी फिल्म केसरी का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान किसी ने अक्षय कुमार से यशराज फिल्म्स के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पृथ्वीराज चौहान बायोपिक पर बात की। पहली बार इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कंफर्म भी कर दिया कि उस फिल्म पर काम चल रहा है और वो अगले साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी।
माना जा रहा है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा, अप्रैल तक की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो यशराज फिल्म्स के लिए अक्षय कुमार को लेकर ये फिल्म बनाएंगे चंद्रप्रकाश द्विवेदी। लेकिन इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक रिपोर्टर ने अक्षय से पूछा कि क्या वो इस फिल्म के लिए वज़न बढ़ाएंगे? क्योंकि अक्षय को हमेशा उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। इस पर अक्षय ने उस रिपोर्टर से पूछा कि क्यों? मोटे थे क्या वो? तूने देखा है उनको? इस पर लोगों का ठहाका लगाना लाज़िमी था।
फिलहाल अक्षय के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है लेकिन ये तय है कि अगर पृथ्वीराज चौहान बायोपिक अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी तो 2021 का सबसे बड़ा धमाका अक्षय कुमार के नाम हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











