कश्मीर में BSF जवानों से मिले अक्षय कुमार, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का भारतीय सुरक्षा बलों के लिए रिस्पेक्ट और प्यार किसी से छिपा हुआ नहीं है। अक्षय कुमार आज, 17 जून को दक्षिण कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पहुँचे। यहाँ वे गुरेज़ घाटी में स्थित तुलैल के नीरू गांव में बीएसएफ़ (बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स) और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों से मिले।

अक्षय कुमार यहां हेलीकॉप्टर से पहुँचे थे। इस दौरान अक्षय कुमार ने जवानों के साथ बातचीत और जमकर डांस भी किया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान भी दिया है।

Akshay Kumar

सोशल मीडिया साइट इंटाग्राम पर अक्षय कुमार के इस दौरे की फ़ोटो काफ़ी वायरल हो रही हैं। इन फ़ोटो में अक्षय कुमार को शहीद स्मारक पर फूलचक्र चढ़ाते हुए शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए देखा सकता है। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में वे जवानों के साथ नाच रहे हैं। वहीं वे सेना के अधिकारियों के साथ गांव में घूमते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के जवानों के साथ डांस वीडियो भी काफ़ी वायरल हो रहे हैं।

भारतीय सुरक्षा बलों के प्रति अक्षय कुमार का प्यार जगज़ाहिर है। उन्होंने साल 2017 में सुरक्षा बलों के लिए 'भारत के वीर' नाम से एक पहल शुरू की जिसके तहत शहीद भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के परिवार वालों को आवश्यक सहायता दी जाती है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान भी अक्षय कुमार ने दिल खोल कर दान दिया था।

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कई फ़िल्में की हैं जिसमें देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' और 'सूर्यवंशी' हैं। इन दोनों फ़िल्मों में अक्षय देश से प्रेम करने वाले पुलिसवाले के रोल में नज़र आएंगे। इसके साथ ही इससे पहले अक्षय कुमार सैनिक, एयरलिफ़्ट, बेबी, और हॉलिडे फ़िल्में कर चुके हैं, जो देशभक्ति से ओत-प्रोत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X