अगर मास्क नहीं पहना तो अलग भाषाओं में सुननी पड़ेगी गाली- अक्षय कुमार का VIDEO वायरल
कोरोना का कहर अभी भी जारी है। बीते तीन महीने से कई स्टार्स लोगों को कोरोना से सावधान रहने का मैसेज देते आ रहे हैं। एक बार फिर से इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार का नाम शामिल हो गया है। अक्षय कुमार का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां पर वह एक फोटोग्राफर को मास्क पहनकर काम करने के लिए कहते हैं।
इस बार का भी वीडियो कुछ ऐसा ही है, लेकिन कहानी में बदलाव है गाली का। अक्षय कुमार लगातार सरकार की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन करने की अनुरोध किया है। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कई भाषा के लोग आते हैं और मास्क ना पहनने पर कैमरे के सामने खरी-खटी बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

जैसे कि वह कई भाषाओं में मूर्ख, गधा और बेवकूफ बोल रहे हैं। फिर अक्षय कुमार वीडियो के अंत में आते हैं और बोलते हैं कि कोरोना काल में ऐसा करें कि लोगों की गालियां नहीं सुननी पड़ें। इसके बाद अक्षय कुमार बताते हैं कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप हर भारतीय भाषा में गाली खाएं या कोई आपको बुरी बात कहे तो चुपचाप मास्क का इस्तेमाल करें।
अंत में अक्षय मास्क पहनते हैं और सभी को मास्क पहनने के नियम का पालन करने के लिए कहते हैं। चलिए बिना इंतजार किए आपको ये मजेदार VIDEO दिखाते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


Click it and Unblock the Notifications