'सूर्यवंशी' रिलीज से पहले भावुक अक्षय कुमार ने बोली इतनी बड़ी बात- इस बार एक्शन बहुत बड़ा है
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी 2 साल के इंतजार के बाद दिवाली पर सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। रोहित शेट्टी की इस खास फिल्म ने अक्षय कुमार को उनके पुराने दिनों में भेज दिया है।
खुद अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी की रिलीज से पहले एक खास पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है कि कैसे एक्शन हीरो बनकर जब वो इंडस्ट्री में आए थे और अब एक बार फिर से वह अपने पुराने एक्शन के दिनों में लौट चुके हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्टीट में इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि मैंने अपने करियर में बहुत सारे एक्शन किए हैं।

हेलीकॅाप्टर से लटककर इमारतों के पार कूदना, पागल बाइक का पीछा करना। सूर्यवंंशी एक से अधिक मायनों में मेरे लिए खास है। यह उस पुराने स्कूल एक्शन के लिए पूरी श्रद्धांजलि है। लेकिन बड़े पैमाने पर। कल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पॅापकॅार्न #1DaySooryavanshi।आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की चौथी फिल्म सूर्यवंशी है।

रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म
इस बार अपने सभी पिछली फिल्मों के मुकाबले रोहित शेट्टी ने एक्शन का स्तर काफी अधिक बढ़ा दिया है। खासकर फिल्म का क्लाइमेक्स सबसे बड़ी यूएसपी साबित होगा। दूसरी तरफ रोहित शेट्टी ने जिस तरह कोरोना के दौरान सिनेमाघर खुलने का इंतजार किया है वो भी सफल होता दिख रहा है। ग्रैंड प्रीमियर के साथ इसे बड़े स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज की जा रही है।

बड़े पैमाने पर सूर्यवंशी पर रिलीज
बताया जा रहा है कि सिर्फ भारत में ही सूर्यवंशी को 4000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। विदेश में 1250 स्कीन्स पर इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म जानकारों के अनुसार रोहित शेट्टी का डायरेक्शन, एक्शन, अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की जोड़ी और अजय देवगन- रणवीर सिंह की एंट्री के साथ यह फिल्म पहले ही दिन 30 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है।

रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म
रोहित शेट्टी एक्शन फिल्मों के मामले में हमेशा खुद के लिए करोड़ों की कमाई लेकर आते हैं। सिंघर में 141 करोड़, सिंघम रिटनर्स में भी 141 करोड़ की कमाई रोहित शेट्टी कर चुके हैं। रणवीर सिंह की सिंबा से 200 करोड़ का आंकड़ा रोहित शेट्टी ने पार किया। ऐसे में अब बारी सूर्यवंशी की है। जहां पर कोरोना काल में नियम के साथ सिनेमाघर खुलने पर भी रोहित शेट्टी कमाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications