जामिया में चल रहे विरोध पर बोले अक्षय कुमार- 'मैं इस तरह के एक्ट का समर्थन नहीं करता'- Troll
जैसा की आप सभी को पता है कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर काफी समय से दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में अब अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होने एक सफाई देते हुए इस ट्वीट को किया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ट्वीट लाइक किया था जो कि जामिया के छात्र के द्वारा ट्वीट किया गया था। अब इसपर अक्षय कुमार का कहना है कि उनसे वो ट्वीट गलती से लाइक हो गया था।
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि... 'यह ट्वीट जामिया के छात्रों के ट्वीट को 'लाइक' करने को लेकर है, यह गलती से हुआ था। मैं स्क्रॉल कर रहा था और गलती से बटन दब गया, जब मुझे इस बात का एहसास हुआ तो मैंने इस अनलाइक कर दिया।

मैं किसी भी तरह से इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करता हूं।' इस बात से इतना तो तय है कि सुपरस्टार इस प्रोटेस्ट का समर्थन नहीं करते हैं।
लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। लोग उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और लोगों मानना है कि वो झूठ बोल रहे हैँ। पढ़िए कमेंट्स...


Click it and Unblock the Notifications