ओटीटी पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म 'सूर्यवंशी'? यहां जानें सच्चाई

By Staff

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में आगे बढ़ चुकी हैं। बीच में अफवाह थी कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी को अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज कर दिया जाएगा क्योंकि फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी। बहरहाल, रिलायंस इंटरटेनमेंट ने इस अफवाह को खारिज करते हुए कहा है कि सूर्यवंशी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

निर्माता का कहना है कि आने वाले 6 महीने तक इंतजार किया जा सकता है। फिल्म पहले सिनेमाघर में रिलीज होगी, उसके बाद भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि हम ओवरसीज में भी स्थिति सुधरने का इंतजार करेंगे, खासकर नार्थ अमेरिका, यूके और मिडिल ईस्ट।

Sooryavanshi

बहरहाल, अक्षय कुमार की इस फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के साथ पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी सामने आ रही है। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉस के बाद फिल्म से 300 करोड़ तक की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी।

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव अक्षय कुमार की फिल्मों पर ही दिख रहा है क्योंकि उनकी फिल्में बैक टू बैक रिलीज होती हैं। अब सूर्यवंशी और लक्ष्मी बम के पोस्टपोन होने का असर आने वाली फिल्मों पर भी दिख सकता है।

यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों से जुड़ी जानकारी-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X