अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने की 100% स्क्रीन की डिमांड, बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म नहीं देगी टक्कर!
रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म कोरोना और लॉकडाउन की वजह से लगभग डेढ़ साल से टलती आ रही है। फिल्म को ओटीटी रिलीज के कई ऑफर आए, लेकिन मेकर्स इसे बड़ी स्क्रीन पर ही रिलीज करना चाहते थे। लिहाजा, अब दिवाली पर इसका धमाका होने वाला है।
लेकिन इस दिवाली सिर्फ सूर्यवंशी की नहीं, बल्कि हॉलीवुड की चर्चित फ्रैंचाइजी फिल्म 'इटनर्ल्स' भी रिलीज होने वाली है। साथ ही रिपोर्ट्स थी कि सलमान खान- आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। लेकिन अब ये मुश्किल लग रहा है!

बता दें, सूर्यवंशी के मेकर्स ने थिएटर मालिकों से दीवाली पर फिल्म के लिए 100 फीसदी स्क्रीन स्पेस की मांग की है। और खबरें हैं कि थियेटर मालिकों ने मेकर्स भी शर्त मंजूर भी कर ली है। लिहाजा, ऐसे में सलमान खान की अंतिम और मार्वल की हॉलीवुड फिल्म की रिलीज बेहद मुश्किल है और दोनों फिल्में पोस्टपोन की जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications