''सूर्यवंशी'' ट्रेलर- इस दिन होगा अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी का धमाका, बस कुछ दिनों का इंतज़ार
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ''सूर्यवंशी'' 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कोई शक नहीं कि फैंस की इस फिल्म की झलक का बेसब्री से इंतज़ार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म रिलीज से ठीक एक महीने पहले यानि की 27 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो चूंकि 9 अक्षय कुमार का लकी नंबर है, ट्रेलर 27 (2+7) तारीख को रिलीज करने का प्लान है।
ट्रेलर रिलीज के बाद जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया जाएगा। सिंघम और सिंबा के साथ सूर्यवंशी भी एक फ्रैंचाइजी के तौर पर आएगी। बता दें, फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा रखा गया है। सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद रोहित शेट्टी के cop यूनिवर्स की यह अगली फिल्म होगी। इस फिल्म के साथ अक्षय- कैटरीना की जोड़ी भी लंबे समय के बाद साथ आ रही है। फिल्म में कैटरीना भी एक्शन सीक्वेंस करती दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











