..................... Akshay Kumar's Sooryavanshi to stream on Netflix- this is how long you will have to wait | नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'- फैंस को इतने दिनों का करना होगा इंतजार - Hindi Filmibeat

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'- फैंस को इतने दिनों का करना होगा इंतजार

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर दिवाली धमाका फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स के साथ फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स ने एक तगड़ा डील किया है। थियेट्रिकल रिलीज के चार सप्ताह बाद फिल्म ओटीटी पर आएगी। यानि की दिसंबर के पहले हफ्ते में फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। दिवाली वीकेंड पर, सूर्यवंशी भारत में 3,500 से अधिक स्क्रीन और विदेशों में 1,300 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। पहले दिन, फिल्म ने 26.29 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

sooryavanshi-to-stream-on-netflix

ओटीटी पर सूर्यवंशी की रिलीज के लिए, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के निर्माताओं के साथ एक बड़ा सौदा किया है। भारत में कई राज्यों में सिनेमाघर अभी भी 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही खुले हैं। ऐसे में कई लोग अभी भी फिल्म नहीं देख पाए हैं.. जबकि कुछ अभी भी कोविड 19 से सुरक्षा के लिए थियेटर्स में जाने से बच रहे हैं। ऐसे में कोई शक नहीं कि फिल्म ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X