सूर्यवंशी: अक्षय कुमार ने कहा, 'दिवाली पर आ रही है पुलिस'- बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश पक्की!
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुल रहे हैं, जिसके तुरंत बाद ही रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म दिवाली पर धमाका करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी यह एक बड़ी खबर है।
अक्षय कुमार ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा- "श्री उद्धव ठाकरे को आज कितनी की परिवार धन्यवाद कर रहे होंगे। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाहॉल को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभार । अब किसी के रोके ना रूकेगी- आ रही है पुलिस.."

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो निभाते नजर आएंगे। लगभग डेढ़ साल से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह टलती गई।
सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को बड़ी स्क्रीन तक लाएगी। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications