अक्षय कुमार की सूर्यवंशी टली- ईद पर होगा सूर्यवंशी VS सलमान खान की राधे?
कोरोना के कहर की वजह से रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी पोस्टपोन हो चुकी है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिलहाल नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। एक आधिकारिक घोषणा में रोहित शेट्टी ने कहा कि हम ये फिल्म पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि सबकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है।
बहरहाल, अब फैंस को सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है। अफवाहों की मानें तो सूर्यवंशी को अब ईद तक के लिए टाल दिया जा सकता है। जबकि ईद पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को आगे बढ़ा दिया जाएगा।

खास बात है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज होने वाली है। यानि की एक बार फिर सूर्यवंशी और राधे के बीच टक्कर हो सकती है। दोनों ही फिल्में बड़े स्टारकास्ट के साथ साथ बड़े बजट पर भी तैयार हुई है। लिहाजा, दोनों ही निर्माता ईद जैसी बड़ी तारीख लेना चाहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के लिए अब कौन सी तारीख फाइनल की जाएगी?


Click it and Unblock the Notifications