अजय देवगन-अक्षय कुमार के फैंस को झटका, होली पर 'सूर्यवंशी' की रिलीज पर बड़ी डिटेल आयी सामने !
साल 2021 में कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। इसी में शामिल है रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी। अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म मार्च 2020 में रिलीज की जानी थी। इसका ट्रेलर भी लांच कर दिया गया था। अचानक से कोरोना वायरस का कहर इस तेजी से बढ़ा कि इस फिल्म को सिनेमाघर बंद और लॅाकडाउन का सामना करना पड़ा।
जो कि अभी तक बरकरार है। एक तरफ जहां सलमान खान ने ईद 2021 पर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। तो वहीं अभी तक सूर्यवंशी के मेकर्स ने फिल्म रिलीज को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं किया है। सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर ये खबर आ रही थी कि इसे मार्च या अप्रैल में रिलीज किया जाना था।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सूर्यवंशी को सीधा जून या जुलाई के बाद रिलीज किया जाएगा। मुमकिन है कि राधे की रिलीज के दौरान दर्शकों को मिल रही प्रतिक्रिया देखने के बाद मेकर्स कोई फैसला ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications