लीक हो गई अक्षय कुमार के 'सूर्यवंशी' की कहानी- कुछ अलग ला रहे हैं रोहित शेट्टी
Recommended Video
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरु हो चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद 2020 को रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी लीक हो चुकी है। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे।
सूर्यवंशी 90's के समय की कहानी होगी, जब सीसीटीवी कैमरा नहीं होते थे और सोशल मीडिया का जाल इस कदर नहीं फैला हुआ था। इस फिल्म का ट्रीटमेंट रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से काफी अलग होने वाला है। वहीं रोहित शेट्टी इस फिल्म में अक्षय कुमार का ऐसा अंदाज फैंस के सामने लाना चाहते हैं, जो आजतक किसी ने नहीं देखा हो।

फिल्म की कहानी यह वीर सूर्यवंशी का सफर दिखाएगी। वहीं इसके सीक्वल में भी इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। यह सिंबा या सिंघम से अलग तरह की फ्रैंचाइजी होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि बिना मार्डन तकनीक के उस वक्त पुलिस अफसर किस तरह केस की तहकीकात करती थी।


Click it and Unblock the Notifications