सूर्यवंशी ऑनलाइन Leak: तमिलरॉकर्स ने लीक की अक्षय कुमार की सूर्यवंशी? पहले ही दिन रोहित शेट्टी को झटका!
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। सूर्यवंशी की एडवांस बुकिंग के आंकड़े के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा बिजनेस कर सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को बड़ा झटका लगा है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सूर्यवंशी फिल्म को कई वेबसाइट्स द्वारा लीक किया गया है। जिसमें से तमिलरॉकर्स का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। हर बार सबसे ज्यादा मूवी लीक करने वाली साइट तमिलरॉकर्स का नाम भी शामिल है। इसके अलावा टेलीग्राम का जिक्र भी किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टेलीग्राम पर कई चैनल्स और वेबसाइट पर सूर्यवंशी को डाउनलोड भी किया जा रहा है। हालांकि अभी इस खबर का ऑफिशियल पुष्टि नही हुई हैं। बता दें हर इंडस्ट्री पाइरेसी के खिलाफ रही है। ऐसा इसीलिए क्योंकि कुछ आंकड़ों की मानें तो बॉलीवुड को हर साल 3000 करोड़ का पाइरेसी के चलते नुकसान होता है।साथ ही सिनेमाघरों को भी खासा टेंशन झेलना पड़ता है।
यदि ये खबरें सही हैं तो रोहित शेट्टी को ये बड़ा टेंशन होने जा रहा है। कोरोना काल के बाद डेढ़ साल का इंतजार करने के बाद रोहित शेट्टी ने बड़ी उम्मीदों को साथ सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में रिलीज किया। साथ ही इस माहौल में खतरा भी मोल लिया लेकिन ऑनलाइन फिल्में लीक से सूर्यवंशी को बड़ा झटका लगा है।

IMDB की लिस्ट में सूर्यवंशी नंबर 1
हाल में ही सूर्यवंशी नेIMDB की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्या की जय भीम रही। जबकि सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम द फाइनल ट्रुथ फिल्म तीसरे नंबर पर रही।

4000 स्क्रीन्स पर रिलीज
अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस बार सूर्यवंशी की टीम ने जमकर प्रमोशन भी किया।

सूर्यवंशी का प्रमोशन
रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। अक्षय कुमार कैटरीना जहां कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे तो कपिल शर्मा शो में भी हिस्सा लिया। साथ ही अन्य कार्यक्रम से लेकर ऑनलाइन भी सूर्यवंशी का जमकर प्रमोशन किया गया।

सूर्यवंशी की ऑडियंस
अक्षय कुमार के जहां करोड़ों चाहने वाले हैं तो वहीं कैटरीना कैफ की भैन फॉलोइंग भी अच्छी हैं। वहीं स्टंट के लिए मशहूर निर्देशक की सूची में रोहित शेट्टी भी नंबर वन है। ऐसे में कई प्वॉइटंस है जो ऑडियंस को थिएटर्स पर लाने में कामयाब होगी। वहीं रोहित शेट्टी ने अपनी कॉपी सीरीज की सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह को भी ला खड़ा किया है जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ जाता है।

11 साल बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ कई फिल्मों में जोड़ी देखने को मिली। लेकिन इस बार 11 साल बाद कैटरीना और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











