अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से इस एक्ट्रेस ने किया बॉलीवुड डेब्यू, 'इसके लिए बहुत कुछ रिजेक्ट किया'
रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप ड्रामा सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सूर्यवंशी में लीड रोल में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आए तो कैमियो में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखे। इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा हेलीन शास्त्री भी हिस्सा रही जिन्होंने बॉलीवुड में अक्षय कुमार की इस फिल्म से डेब्यू किया।
साउथ और टीवी शोज में काम कर चुकीं हेलेन शास्त्री सूर्यवंशी में एक की रोल में नजर आईं जिन्होंने एटीएस ऑफिसर मालविका गुप्ता के रोल में काम किया। हाल में ही अपने बॉलीवुड डेब्यू पर हेलीन शास्त्री ने खुलकर बातचीत की और अनुभव के साथ साथ कई खुलासे भी किए।

हेलीन शास्त्री ने बताया कि सूर्यवंशी के चलते उन्होंने कई दूसरे प्रोजेक्ट ठुकरा दिए जिनमें वह लीड रोल में नजर आने वाली थीं। उनके लिए सूर्यवंशी फिल्म काफी मायने रखती है और इसीलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए कई टीवी शो ठुकरा दिए।

अपनी प्रोफाइल भेजी
हेलीन शास्त्री ने बताया कि उन्होंने सूर्यवंशी में काम करने की तमन्ना थी। जब उन्हें सूर्यवंशी फिल्म के बारे में पता चला तो वह रोहित शेट्टी व अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए हर संभव कोशिश करने लगी। उन्होंने ईमेल के जरिए सबसे पहले सिंबा फिल्म के लिए शुभकामनाएं भेजी और साथ ही साथ सूर्यवंशी के लिए अपनी प्रोफाइल भेजी।

सूर्यवंशी फिल्म में कई फीमेल रोल्स
सबसे अच्छी बात ये थी कि मुझे उस मेल का जवाब सर की टीम से आया। जहां मुझे बताया कि वह उनकी प्रोफाइल देखेंगे, क्योंकि सूर्यवंशी फिल्म में कई फीमेल रोल्स हैं। अगर वह फिल्म के रोल के लिए फिट बैठी तो उनसे कॉन्टेक्ट करेंगे।

रोल छोटा
हेलीन शास्त्री ने बताया कि दो महीने के बाद मुझे जानकारी दी गई कि एक फीमेल रोल के लिए वह फिट बैठती हैं। फिल्म में रोल छोटा जरूर है लेकिन अहम है। मैंने इस रोल के लिए हां कह दिया।

कई टीवी शो को रिजेक्ट कर दिये
हेलेन ने बताया कि मैंने कॉप का रोल इससे पहले 'इंस्पेक्टर दाऊद इब्राहिम' में किया था। लेकिन सूर्यवंशी के लिए मैंने कई टीवी शो को रिजेक्ट कर दिये।


Click it and Unblock the Notifications