कोरोना वायरस से अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी सहमे- 'सूर्यवंशी' और '83' की रिलीज डेट टली !
कोरोना के कहर के आगे वर्ल्ड इकनॉमी समेत तमाम कारोबार ने दम तोड़ दिया है। दुनियाभर में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इसका खौफ बॉलीवुड पर भी जारी है। कोरोना वायरस के चलते कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सूर्यवंशी' और '83' फिल्म की रिलीज तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
दरअसल हाल में ही केरल समेत जम्मू के सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद तो कोरोना का खतरा बॉलीवुड पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस जानलेवा वायरल के चलते लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। इसी को देखते हुए फिल्ममेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का फैसला लेते दिख सकते हैं।
akshay kumar sooryavanshi ranveer singh film coronavirus कोरोना वायरस अक्षय कुमार सूर्यवंशी फिल्म रणवीर सिंह


Click it and Unblock the Notifications