अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का बड़ा धमाल, आइला रे आइला गाने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड!
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी आखिरकार सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी ने बनाया है और फुल एक्साइटमेंट के साथ 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। सूर्यवंशी न केवल इन स्टार्स के लिए बल्कि थिएटर्स मालिकों के लिए भी एक बड़ी उम्मीद है। इस बीच सूर्यवंशी ने रिलीज से पहले बड़ा धमाका मचा दिया है।
जी हां, सूर्यवंशी के गाने आइला रे आइला ने रिकॉर्ड बना दिया है। एक दिन पहले ही अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी व कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी का पहला गाना आइला रे आइला रिलीज किया। इस गाने ने 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ते हुए यूट्यूब पर कुल 30 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं।

इस आकंड़े ने अब तक के हिंदी फिल्म के तमाम गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिंदी फिल्मों के गानों में आइला रे आइला अब तक का 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखने जाना वाला सॉन्ग बन गया है।
सूर्यवंशी फिल्म के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। फिल्म का पहला गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर दर्शकों ने अक्षय कुमार को इस गाने के जरिए खूब पसंद किया है। इस नए रिकॉर्ड से सूर्यवंशी के अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं।

24 घंटों में 30 मिलियन व्यूज
सूर्यवंशी के सॉन्ग आइला रे आइला गाने को महज 24 घंटे में 30 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसी के साथ ये गाना एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने वाला सॉन्ग बन गया है।

हाय गर्मी को सर्दी
जी हां, नोरा फतेही का सॉन्ग हाय गर्मी पहले इस मुकाम पर था। हाय गर्मी हिंदी फिल्मों में एक दिन में सबसे ज्यादा देखने जाने वाले गानों में शुमार था। इसे 24 घंटों में 24.5 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके बाद वरुण धवन का सॉन्ग हुस्न है सुहाना दूसरे नंबर था। लेकिन आइला रे आइला गाने ने इन दोनों गानों को मात देते हुए नंबर वन स्थान हासिल किया है।

दलेर मेंहदी की आवाज
आइला रे आइला गाने को दिलेर मेंहदी ने गाया है। ये गाना एक बार फिर क्रिएट किया गया है। इससे पहले ये गाना अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मिट्ठा में देखा गया था।

अक्षय कुमार ने शेयर की BTS वीडियो
अक्षय कुमार ने हाल में ही आइला रे आइला सॉन्ग की BTS वीडियो शेयर की। जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ इस गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों जमकर इस गाने के मुख्य स्टेप को फॉलो कर रहे हैं। वहीं अजय देवगन भी कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











