आखिर किसके लिए अक्षय ने गाया भीगे होंठ तेरे....

एक पत्रिका स्टारडस्ट के नये एडीशन की लांचिंग पर उन्होंने बताया कि व गाना गाने का बड़ा शौक है लेकिन अफसोस वह सुरीले नहीं हैं। बवजूद इसके अक्षय कुमार ने इस कार्यक्रम में अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 2 की अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नाडिस, अशिन थोट्टूमकल, के लिए 'भीगे होठ तेरे' गीत गया।
अक्षय ने कहा कि यह गाना उनके पसंद के गानों में से एक है। किसी की सुंदरता की तारीफ के बारे में इससे अच्छा गाना कोई हो ही नहीं सकता है। वाकई यह एक बढ़िया कंपोजिशन है। अगर मेरा बस चलता तो मैं फिल्मों में गाना जरूर गाता लेकिन अफसोस ऊपर वाले ने मुझे सुर नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications











