#SuperPics: उधर अक्षय - सोनम ने अवार्ड लिया और इधर ये सब हुआ!
अक्षय कुमार और सोनम कपूर के लिए ये साल काफी लकी हो गया। दोनों को ही उनकी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। लेकिन जब ये दोनों अवार्ड ले रहे थे तो कुछ और तस्वीरें वायरल हो गईं।
अक्षय कुमार और सोनम कपूर को उनका पहला नेशनल अवार्ड मिल चुका है। अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए तो सोनम कपूर को नीरजा के लिए नेशनल अवार्ड मिला। लेकिन जब ये दोनों स्टेज पर नेशनल अवार्ड लेने पहुंचे तो कुछ और तस्वीरें वायरल हुईं।
ये तस्वीरें थीं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और उनके बेटे आरव भाटिया की तस्वीर। वहीं सोनम जब अवार्ड लेने पहुंची तो उनके पापा अनिल कपूर की फोटो खींचते तस्वीर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा काफी समय पहले की गई थी और आज शाम विज्ञान भवन में पुरस्कृत कलाकारों को सम्मानित किया गया।
अक्षय कुमार और सोनम कपूर ने अपना पहला नेशनल अवार्ड लिया। वहीं बॉलीवुड के हिस्से इस साल कई नेशनल अवार्ड आए।
देखिए नेशनल फिल्म अवार्ड्स की ये तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications