ट्यूबलाइट...बाहुबली से फुर्सत मिल जाए तो अक्षय की ये #PadmanPics देख लीजिए!
अक्षय कुमार और सोनम कपूर ने अपने नेशनल अवार्ड की जीत का जश्न पैडमैन के सेट पर मनाया और ये तस्वीरें साफ कहती हैं कि दोनों फिलहाल सातवें आसमान पर हैं।
अक्षय कुमार और सोनम कपूर को हाल ही में अपनी फिल्म रूस्तम औऱ नीरजा के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। दोनों का ही ये पहला नेशनल अवार्ड है और दोनों ही एक साथ पैडमैन में काम कर रहे हैं।
तो बस इतना काफी था पैडमैन के सेट पर पार्टी करने के लिए। अक्षय कुमार और सोनम कपूर, दोनों ने ही पैडमैन के सेट पर अपनी नेशनल अवार्ड की जीत का जश्न मनाया।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार को उनकी फिल्म रूस्तम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला वहीं सोनम कपूर को नीरजा के लिए स्पेशल ज्यूरी अवार्ड मिला। दोनों ही अवार्ड लेते हुए शानदार लग रहे थे। यहां देखिए तस्वीरें।
सोनम कपूर ने अवार्ड लेने के बाद अपने खास दोस्त आनंद आहूजा के साथ इस जीत का जश्न मनाया वहीं अक्षय कुमार के लिए ये अवार्ड उनके परिवार के डेडिकेशन के लिए था। वैसे इन तस्वीरों में दोनों परिवारों की खुशी साफ दिख रही है।
बहरहाल, अब ये दोनों नेशनल अवार्ड विनर, एक साथ पैडमैन में काम कर रहे हैं और इसलिए सेट पर पहुंचते ही सबसे पहले पार्टी की गई।
जानिए पैडमैन से जुड़ी लेटेस्ट डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications