अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा सुपरहिट फिल्म की सीक्वल से होंगे रिप्लेस, जानें नई स्टारकास्ट की डिटेल

By Filmibeat Desk
akshay-kumar-sonakshi-sinha-replaced-in-the-sequel-of-superhit-film-rowdy-rathore-know-the-new-cast

Akshay Kumar- Sonakshi Sinha replaced: लंबे समय से अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'राउडी राथौड़' के सीक्वल पर चर्चा चल रही है। कभी इसके स्टारकास्ट को लेकर खबरें आती हैं, तो कभी कहानी को लेकर। खैर, हाल ही में फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने इस पर चर्चा की है।

अनीस बज्मी और अक्षय कुमार ने साथ वेलकम और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। लिहाजा, हालिया रिपोर्ट्स को लेकर फैंस उत्साहित हैं कि प्रभु देवा की जगह अब अनीस डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे, जबकि इसे प्रोड्यूस करेंगे संजय लीला भंसाली।

अक्षय कुमार- सोनाक्षी सिन्हा होंगे रिप्लेस

इसके अलावा, बताया जा रहा है कि इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा नहीं, बल्कि नई स्टारकास्ट शामिल की जाएगी। चर्चा यह है कि सिद्धार्थ को 'राउडी राठौर 2' के लिए संपर्क किया गया है, जहां वो पुलिस वाले का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं, उनका साथ देंगी कियारा आडवाणी।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अनीस बज़्मी से इस बारे में पूछा गया तो वो इसे टालते नजर आए। उन्होंने कहा, "फिलहाल इस पर बातचीत चल रही है। जब घोषणा करने का सही समय होगा, तो हम करेंगे।"

तीन महीनों में फ्लोर पर फिल्म

याद दिला दें, साल 2012 में आई फिल्म राउडी राथौड़ में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। लंबे समय के फिल्म के सीक्वल पर बात चल रही है, लेकिन अब अक्षय फिल्म से आउट माने जा रहे हैं।

निर्माता कथित तौर पर आने वाले तीन महीनों में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बनाई जा रहे हैं। फिलहाल मेकर्स सिद्धार्थ द्वारा प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने का इंतजार कर रहे हैं। शबीना खान इस सीक्वल के लिए मूल निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ प्रोड्यूस करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X